फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की कोशिश, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर में अकेली विवाहिता के साथ शनिवार की शाम को दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। विवाहिता बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की सुबह परिजनों ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

भदोही जिले की निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी 2015 में देहात कोतवाली क्षेत्र के उक्त गांव में हुई। पति गुजरात में रहकर काम करता है। तीन माह पहले वह गुजरात गया था। युवती के साथ घर में सास-ससुर और जेठ-जेठानी रहते है। विवाहिता के मुताबिक शाम चार बजे के करीब वह घर में अकेले टीवी देख रही थी। जेठानी मायके गई हैं। ससुर और जेठ बाहर गए थे। सास गांव में कहीं गई थी। छत के रास्ते पड़ोस का युवक घर में घुसा और दुष्कर्म के लिए जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू निकाल कर धमकी दिया। शोर मचाने पर वह गले में चाकू मारकर भाग गया। युवती की चीख सुनकर ग्रामीणों सास को सूचना दिया। युवती के सास ने परिजनों को जानकारी दिया। इसके बाद युवती को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाकू के हमले में युवती के गले, चेहरे और हाथ में चोट लगी है। युवती के परिजनों ने रविवार की सुबह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इस बाबत एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो पट्टिदारों में किसी बात को लेकर मारपीट हुआ था। मामले में देहात कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज है। युवती कोई आरोप लगा रही है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें