फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डीएम के अनुमति के चल रहा हाट मिक्स प्लांट सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के हसरा गांव में बिना प्रशासन की अनुमति के चल रहे हाट मिक्स प्लांट को एसडीएम विमल कुमार दुबे ने सीज कर दिया। प्लांट को सील कर एसडीएम ने मैनेजर को अभिलेखों के सत्यापन के लिए रिकार्ड लेकर कार्यालय में आने का निर्देश दिया। प्लांट के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति थी पर डीएम कार्यालय से अनुमति नहीं मिली थी।
विज्ञापन

हसरा गांव में हाट मिक्स प्लांट एक वर्ष से संचालित हो रहा था। इससे फैल रहे प्रदूषण से बस्ती के लोगों को समस्या हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम मड़िहान विमल कुमार दुबे से की थी। शिकायत पर एसडीएम विमल कुमार दुबे हंसरा गांव स्थित हाट मिक्स प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर प्लांट को सील कर पुलिस की निगरानी में चाभी दे दी। एसडीएम ने बताया कि प्लांट में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से परमिशन तो लिया गया है, पर जिलाधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी। सबसे महत्वपूर्ण तो पावर फनीसर व बोर्ड नहीं लगाया गया था। आसपास की बस्तियों में प्रदूषण से लोग अजीज आ चुके थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल की जमीन पर अनाधिकार प्लांट संचालित हो रहा है। प्लांट मालिक द्वारा बताया गया कि जमीन दो बेटों के नाम खरीदी गई है। मामले की जांच के लिए एसडीएम ने प्लांट मालिक को रिकार्ड लेकर कार्यालय में प्रस्तुत होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें