फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु का उलाज कराने गई थी मां, घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह घर में अकेली किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मां के घर पहुंचने पर उसने जानकारी दी। मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे वह बहू का इलाज कराने गई थी। घर में 16 वर्षीय पुत्री अकेले थी। मौके का फायदा उठाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर बेटी के मुंह पर कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंचने पर पुत्री ने सारी बात बताया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि किशोरी की मां ने तहरीर दी है। मामले की जांच करने सीओ लालगंज किशोरी के गांव गए हैं। जांचोपरांत मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें