मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में चचेरी बहू के हमले से घायल साल की सास की की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी ओमकार यादव के छोटे भाई की बहू सीमा का 26 फरवरी को जेठान से विवाद हुआ था। इस दौरान ओमकार यादव की पत्नी अनंती देवी (70) बीच-बचाव करने पहुंची तो सीमा ने बेलन से अनंती देवी के सिर में वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल साल को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद परिजन उनको घर ले गए थे। शनिवार की रात अनंती की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने फिर से उन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां मौत हो गई। दामाद चंद्र शेखर यादव की तहरीर पर पुलिस ने सीमा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में चचेरी बहू ने सास को बेलने से मारा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।