फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Accident: मैजिक वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे मां-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 21 Apr 2024 05:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास पैदल जा रहे मां-बेटे को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास झाड़- फूंक कराकर पैदल घर जा रहे मां-बेटे को मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कछवां क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर निवासी सीता देवी (35) अपने पति बनारसी व पुत्र शशिकांत के साथ गौरही गांव में झाड़- फूंक कराने गई थी। सीता देवी अपने पति व पुत्र के साथ झाड़-फूक कराकर पैदल अपने घर जा रही थी कि ग्राम नारायणपुर के पास मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे सीता देवी व उसके पुत्र शशिकांत को गंभीर चोटें आईं। 

सूचना पर चौकी प्रभारी जमुआ व प्रभारी थाना कछवां मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा सीता देवी व शशिकांत को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना कछवां पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि मैजिक की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें