फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते दो सौ से अधिक टाली गई शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। उपरौध क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम लगातार स्थगित किए जा रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो 3 मई तक निर्धारित 200 जोड़ों की शादियां कैंसिल हो गईं। इससे वर पक्ष में तो नहीं लेकिन वधू पक्ष काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

लाकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था है। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि यदि विवाह अति आवश्यक हो तो पांच लोग के साथ विवाह समारोह हो सकता है लेकिन लोगों की आदत भीड़ जुटाने की है। इसलिए वे विवाह को आगे के लिए टाल रहे हैं। वे यह कह कर विवाह टाल रहे हैं कि अगले वर्ष अक्तूबर-नवंबर-दिसंबर-जनवरी में वैवाहिक कार्यक्रम होगा। इससे दोनों पक्ष कोरोना वायरस से लड़के के प्रति संकल्पित है। वहीं वे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं। क्षेत्र के निनवार, रजाई कटाई, सहिरा, तुलसी,सेमरा प्रताप, कोठी ,राजापुर ,गंगहरा आदि दर्जनों गांवों में होने वाली शादियों को रोक दिया गया है। इससे युवाओं के सपने पर कोरोना वायरस ने कुठाराघात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें