फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज, चमक के साथ गिरे ओले

विज्ञापन
गैपुरा रामपुर घाट मार्ग पर गंगानदी का टूटा पीपापुल दो भाग में बंटा । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार की देर शाम आए आंधी से कई स्थानों पर बिजली के पोल व वृक्ष धराशाई हो गए। छानबे विकास खंड स्थित रामपुर पीपा पुल दो भागो में बंट जाने से दूसरे दिन यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। जिससे फसल भीग जाने से फसलों की कटाई व मड़ाई कार्य ठप हो गई।
विज्ञापन

जिगना, छानबे क्षेत्र में आई आंधी और बारिश से लोगों का काफी नुकसान हुआ। गैपुरा-रामपुर घाट मार्ग पर सड़क, दुकान व मकान पर जहां वृक्ष गिर पड़े वहीं रामपुरघाट पर स्थित पीपा पुल दो भागो में बंट गया। राहगीरों को बुधवार को नाव के सहारे ही गंगा आर-पार करना पड़ा। ऊंचडीह निवासी जयशंकर मिश्र की सूचना पर भदोही लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता विकास यादव ने पुल का निरीक्षण कर मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला गांव में राधेश्याम भूंज व उदय नारायण यादव के मकान तथा राधेश्याम पटेल के सब्जी की दुकान पर पेड़ गिरने से काफी क्षति हुई। जोपा, नदिनी, विरौरा, खम्हरिया कला मे बिजली पोल टूटकर गिर गया जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहा। जमालपुर, आंधी तूफान मे बरईपुर फीडर के मठना, बरईपुर में कई स्थानो पर तार व पोल टूट गए हैं जिससे मठना, हरिहरपुर, मीरपुर, महादेवपुर, धारा, सहेवा महेवा, पडिखिर, तेतरिया कलां, खेमईबरी, जमालपुर, गोरखपुर माफी, डोमरी, बरीसलाहपुर सहित अनेक गांव अंधेरे में हैं। अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि बरई पुर फीडर मे काफी नुक़सान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें