फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत, अन्य दुर्घटना में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर स्थित बसावनपुर हाजीपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर मोपेड सवार अधेड़ की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत गई।
विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता (55) के साले की मौत हो गई थी। वह मोपेट से सोनभद्र जिले के मद्धुपुर गांव साले के घर जा रहा था। अदलहाट थाना क्षेत्र के बसावनपुर हाजीपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराकर परिजनों के सौंपा।
मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में बुधवार की दोपहर लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकल सवार दो बच्चों को टक्कर मार दी। इसमें चारों घायल हो गए।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के सहरसा गांव निवासी राजा (20) अपनी बाइक से साथी अशोक (18) के साथ किसी काम से पथरौर गया था। वापस लौटते समय दीपनगर बाजार में पटेहरा कला निवासी साइकिल सवार अरुण (10) पुत्र जाबर व किसन (8) पुत्र बब्बू से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बच्चे सड़क की पटरी पर जा गिरे। वही दोनों बाइकर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे।
हलिया थानांतर्गत रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्जनीपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर बाद पिकअप से धक्का लगने के कारण एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मध्य प्रदेश के रीवां जिले के हनुमना थाना क्षेत्र लोढ़ी निवासी तीरथ कोल (45) अपनी बाइक से हनुमना की ओर जा रहे थे। उसी दौरान दुर्जनीपुर के पास पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में तीरथ कोल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें