फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अराजकतत्वों ने तोड़ी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के महोगढ़ी ग्राम पंचायत के चकभैंसोड़ गांव के आंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने बुधवार को खंडित कर दिया। शाम चार बजे प्रतिमा तोड़े जाने की खबर मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश हो गया। सूचना पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की दोबारा मरम्मत कराने का आश्वासन देकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

प्रतिमा तोड़े जाने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सूर्यभान व ग्राम प्रशासक सुरेश केसरी ने क्षोभ जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व विधायक सूर्यभान ने कहा कि अराजकतत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़कर समाज में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें