फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः खपरैल पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग, परिवार के सदस्य बेघर

विज्ञापन
सिटी विकास खंड के अघौली गांव में खपरैल पर गिरा नीम का पेड़। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के अघौली गांव में भीषण बारिश के बीच बृहस्पतिवार को विशालकाय नीम का पेड़ खपरैल पर गिर गया। पेड़ गिरने से परिवार के सदस्य बेघर हो गए हैं। रविवार तक पेड़ काटकर हटाया नहीं गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भीषण बारिश में अघौली निवासी रामकिशुन सरोज के घर के ठीक सामने स्थित नीम का पेड़ खपरैल पर गिर पड़ा। जिस समय घटना घटी परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही थे। हादसे में चारो तरफ से मकान बैठ गया। घटना बाद बचाव के लिए ग्रामीण दौड़े। पेड़ की डालियों को काटकर घर के अंदर दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। पीड़ित परिवार ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मदद की मांग की है। घटना के बारे में उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना पर लेखपाल को भेजा गया था। पीड़ित परिवार को शासन की मंशा के अनुरूप हर संभव मदद दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें