रमई पट्टी कनौरा घाट मार्ग पर गड्ढों में भरे पानी में धान रोपाई कर विरोध जताते लोग।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर ग्रामीणों संग समाजसेवी कुलदीप तिवारी व आशीष बिंद एडवोकेट ने रविवार को नयेपुरवां के पास गड्ढों में भरे पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया।
सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर स्थित नयेपुरवां में रमईपट्टी-कनौरा संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे में पानी भरा है। कई दिनों से भरे पानी के चलते ग्रामीणों और राहगीरों को आनेजाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पानी में धान की रोपाई करते हुए कुलदीप तिवारी ने कहा कि रमईपट्टी-कनौरा घाट मार्ग अर्जुनपुर तक जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जर्जर मार्ग पर राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।