फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर लूटकांड: 10 दिन बाद भी अपराधी पकड़ से दूर, सीओ सिटी निलंबित, अब तक पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Fri, 22 Sep 2023 08:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन लूटकांड के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। मामले में सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर लूट और गार्ड की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर कैश वैन लूटकांड में पुलिस की 30 टीमों के अलावा एसटीएफ इस समय प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि अभी तक बदमाश टीम के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। मामले में शुक्रवार को सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को भी निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले कटरा कोतवाल, डंकिनगंज चौकी प्रभारी व दो सिपाही निलंबित किए गए थे।

विज्ञापन


एएसपी सिटी व सीओ सिटी डीजी कार्यालय से संबद्ध किए गए थे पर कार्य कर रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास एक्सिस बैंक के सामने 12 सितंबर को बाइक सवार चार बदमाशों ने गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद 35 लाख लूट ले गए थे। घटना में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना डंकिनगंज चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर हुई थी।

तीन दिन बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी व चौकी प्रभारी डंकिनगंज अनिल विश्वकर्मा, बीट आरक्षी जयप्रकाश व पीआरवी बाइक के आरक्षी श्रवण कुमार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद शासन ने एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति व सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को डीजी कार्यालय से संबंद्ध कर दिया था पर दोनों लोग घटना के खुलासे में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया। वह लखनऊ डीजी कार्यालय रवाना हो गए। पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में पदोन्नत होकर सीओ बने डायल-112 के प्रभारी अंजय कुमार सिंह को सीओ सिटी बनाया है। इसके अलावा सीओ यातायात, सीओ डायल-112 परियोजना की भी जिम्मेदारी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें