फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: कोचिंग से लौट रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Sat, 27 Jun 2026 12:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। वह कोचिंग से घर लौट रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा मंदिर मार्ग गेट के सामने हाईवे पर कोचिंग से घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


क्या है मामला 
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अशोक बिंद का 14 वर्षीय पुत्र जसवंत बिंद कोचिंग करने के लिए साइकिल से शनिवार की सुबह विंध्याचल गया था। कोचिंग करने के बाद वह घर वापस लौट रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: पुलिस को चकमा देकर भागा युवक, रिकॉर्ड खंगालने पर पुलिसकर्मियों के उड़ गए होश, जानें- पूरा मामला

अष्टभुजा मंदिर मार्ग गेट के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने अशोक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों परिजनों को समझने में जुट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें