फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी से शादी की जिद को लेकर हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ी किशोरी, ढाई घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Sat, 27 Jun 2026 11:45 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर नीचे उतारा। 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ी किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक किशोरी हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाया, लेकिन वह उतरने को राजी नहीं थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ढाई घंटे तक प्रयास के बाद उसे नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन


गांव निवासी युवक से शादी की जिद को लेकर सुबह साढ़े पांच बजे किशोरी गांव के हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गई। जानकारी होने पर परिजन भी टावर के पास पहुंचे। परिजनों ने उसे उतरने को कहा पर वह शादी की जिद पर अड़ी रही। 

वह टावर पर और ऊपर जाने लगी। सूचना पर देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे ढाई घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह किशोरी को मना कर नीचे उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें