फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः लायंस क्लब सदस्यों ने किया पौधरोपण, कहा- हम प्रकृति के जितना करीब रहेंगे, उतना ही सुखी होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लायंस क्लब अध्यक्ष मीनू मिश्र के नेतृत्व में रविवार को सदस्यों ने 39वीं वाहिनी पीएसी के वामा वाटिका में पौधरोपण किया। इस दौरान फलदार, छायादार के साथ ही लगभग 118 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पीएसी कमांडेंट सुभाषचंद्र शाक्य ने पौधरोपण करते हुए कहा कि आज के समय में हम प्रकृति के जितना करीब रहेंगे उतना ही सुखी रहेंगे। उन्होंने लायंस क्लब के सेवा कार्य की सराहना की। लायंस क्लब अध्यक्ष मीनू मिश्र ने कहा बिगड़ते पर्यावरण के कारण हम समय-समय पर महामारी का दंश झेल रहे हैं। राजेश मिश्र ने सभी से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर उप सेनानायक लाल साहब यादव, सहायक सेनानायक उमर दराज खां, सैन्य सहायक दिनेश कुमार सिंह यादव, शिविर पाल बेलास यादव, सूबेदार मेजर कांता प्रसाद, वैष्णो दास उपाध्याय, अजय कृष्ण अग्रवाल, विकास मिश्रा, अंशु अग्रवाल, बबिता चंद्रा आदि मौजूद रहे।
वन महोत्सव पर किया गया पौधरोपण
मिर्जापुर। लायंस क्लब वाराणसी सौरभ के सदस्यों ने रविवार को चुनार क्षेत्र में पौधरोपण किया। क्लब अध्यक्ष लायन राहुल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए पांच सौ से अधिक पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए 100 ट्री गार्ड बनवाए गए।
विज्ञापन

सदस्यों का कहना था कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर वातावरण को सुंदर और हरा-भरा बनाएंगे। सदस्यों को संबोधित करते हुए, सौरभ के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा, कि लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 का आभारी हूं। अभियान में अमित गौतम, समीर बोस, तुषार बैभव, आलोक बोहरा, सौरभ मिश्रा, सौरभ विशवकर्मा, श्याम नारायण दुबे, संजीव अग्रवाल, संदीप, मोहन सिंघी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें