फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: कम हो रहा गंगा का जलस्तर, अभी भी बाढ़ से घिरे गांव, घर की छतों पर सैकड़ों परिवार कर रहे गुजारा

Sat, 14 Aug 2021 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले में चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घट रहा है। बाढ़ के पानी से अभी भी सैकड़ो गांव घिरे हुए हैं। वहीं, जलस्तर कम होने से कटान की लोगों में चिंता होने लगी है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में बाढ़ में अभी भी घिरे हैं सैकड़ों घर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में खतरे का निशान 77.724 मीटर पार कर 78.350 मीटर तक पहुंचने के बाद गंगा का जलस्तर अब घटाव की ओर है। जलस्तर चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। बाढ़ से लोगों को राहत तो मिली लेकिन अब गंगा के तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


पानी घटने के चलते कुछ मार्गों पर आवागमन शुरू हो गया लेकिन अब भी सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी से घिरे होने के चलते सड़कों और पुल-पुलियों पर पानी भरा होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ वाले इलाकों में लोग छतों पर गुजारा कर रहे हैं।

जिगना, गंगानदी का पानी घटने से प्रभावित गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन गंगा के किनारे बसे गांवों में हरगढ़, गोगांव, बीजर, झिलवर, आदमपुर, अर्जुनपुर, नौगांव, असवा में  कटान का खतरा बढ़ गया है। कर्णावती नदी से छनवर में पानी भर जाने से किसानों की धान, अरहर, मूंग, उरद, ज्वार, मूंगफली, तिल व सब्जी सहित अन्य फसलें डूब कर नष्ट हो गई।

विज्ञापन

खम्हरिया कला के किसान पन्ना लाल पटेल ने बताया कि खम्हरिया, रैपुरी, गोडसर, नौगांव, नीबीगहरवार, बिरौरा गांव में काफी फसलें बर्बाद हुई है। गंगानदी के किनारे बसे गांव चेहरा, देवरी, मुतलिखके गौरा, बजटा, काशीसरपत्ती, हरगढ़, भौरुपुर पुर, साटनपट्टी, गोगांव, खैरा, बसेवरा, मिश्रपुर, नगवासी, घुघुटी, दुगौली, कोठरा, डंगहर, परमानपुर गौरा, चडैचा, असवा, बीजर, झिलवर, नीबीगहरवार, आदमपुर, अर्जुनपुर, नौगांव, नदिनी, कुरौठी, बभनी, निफरा, भैदपुर, जोपा, थानीपट्टी, दत्तीपट्टी, सुपंथा, उंचडीह, अधवार, तिलई, बबुरा व अकोढ़ी आदि गांव में पानी घुसने के साथ ही फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

सीखड़, स्थानीय विकास खंड में बाढ़ का पानी घटने के चलते ग्रामीणों ने राहत की सांस ली लेकिन बर्बाद हुए फसलों को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गयी हैं। पशुओं के चारे का संकट छाया हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक चारे की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। चील्ह, तेजी से गंगा का पानी घटने के बावजूद दर्जनों गांव अब भी पानी से घिरे हुए हैं। राहत न मिलने से कई परिवार संकट से जूझ रहे हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी लगा होने से भीषण दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों का एक पल ठहरना मुश्किल हो गया है। 

गैपुरा-लालगंज मार्ग पर आवागमन शुरू
गंगा में घटाव होने से गैपुरा-लालगंज मार्ग पर स्थित कर्णावती में नदी पुल से पानी हट गया है। शुक्रवार को मार्ग पर आवागमन शुरु होने से लोगों ने राहत की सांस ली। अकोढी बबुरा मार्ग, जंगीरोड देवरी मार्ग, अरगीसरपत्ती महुआरी मार्ग, बिरोही बघरा मार्ग व विजयपुर भटेवरा मार्ग पर बाढ़ का पानी बरकरार होने से मार्ग अब भी पूरी तरह से बंद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें