फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिकायतों के निस्तारण में मिर्जापुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में माह अप्रैल में मिर्जापुर को प्रदेश में जारी रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी आईजीआरएस नीरज कुमार पाठक के नेतृत्व में जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराया जाता है।
विज्ञापन




एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह अप्रैल-2026 में जारी रैंकिंग में जनपद मिर्जापुर को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही जनपद के थानों महिला थाना, कोतवाली शहर, कोतवाली कटरा, विंध्याचल, कोतवाली देहात, चील्ह, कछवां, पड़री, जिगना, ड्रमण्डगंज, सन्तनगर, हलिया, लालगंज, चुनार, जमालपुर, अहरौरा, मड़िहान व राजगढ़ को मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है । पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी आईजीआरएस सहित पुलिस टीम को आगे भी इसी प्रकार लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें