फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राइफल शूटिंग की कई स्पर्धाओं में मिर्जापुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। वाराणसी जोन की 29वीं अंतरजनपदीय अलार्म एफिसिएन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन बुधवार को चुनार के बड़गवा फायरिंग रेंज में मिर्जापुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने चुनार थाना क्षेत्र स्थित फायरिंग रेंज का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरानी राइफल की 100 गज स्टैंडिंग पोजीशन स्पर्धा में मिर्जापुर की टीम प्रथम और आजमगढ़ द्वितीय स्थान पर रही। 200 गज नीलिंग पोजीशन स्पर्धा में मिर्जापुर ने पहला और दूसरा दोनों स्थान हासिल किए। वहीं, 300 गज लाइन पोजीशन स्पर्धा में सोनभद्र प्रथम और मिर्जापुर द्वितीय स्थान पर रहा। 300 मीटर थ्री पोजीशन स्पर्धा में मिर्जापुर ने प्रथम तथा बलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें