फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वरिष्ठ नागरिक संरक्षण संस्थान से प्रवीण निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वरिष्ठ नागरिक संरक्षण संस्थान की 31 जुलाई को हुई बैठक में सदस्य प्रवीण गोयल की सदस्यता समाप्त कर उन्हें संस्था से निष्कासित कर दिया गया। संस्था की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रवीण गोयल ने संस्था, उसके सदस्यों और पदाधिकारियों की गरिमा के प्रतिकूल टिप्पणियां कीं। विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न की। इन आरोपों के लिए उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया। संस्था ने स्पष्ट किया कि 31 जुलाई से प्रवीण गोयल की सदस्यता समाप्त मानी जाएगी। यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी और सचिव महेशचंद यादव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें