फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर से मारपीट, पढ़ें- क्या है पूरा मामला

Fri, 17 Nov 2023 04:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मेडिकल कॉलेज के जूनियर अस्सिटेंट डॉक्टर प्रिंस बृहस्पतिवार की रात को मेडिकल वार्ड में गए थे । जहां मरीज के तीमारदार से उनकी बहस हो गई। आरोप है किसी मरीज के तीमारदार ने उनके साथ बदसलूकी किया।  
विज्ञापन
Mirzapur: मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मण्डलीय अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात मेडिकल वार्ड व  इमरजेंसी में डाक्टर के साथ बदसलूकी व मारपीट के बाद शुक्रवार की सुबह डाक्टर ने ओपीडी बंद कर दी। डाक्टर कार्रवाई की मांग पर अड़े है। एसआइसी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग किया। मौके पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची है। 

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के जूनियर अस्सिटेंट डॉक्टर प्रिंस बृहस्पतिवार की रात को मेडिकल वार्ड में गए थे । जहां मरीज के तीमारदार से उनकी बहस हो गई। आरोप है किसी मरीज के तीमारदार ने उनके साथ बदसलूकी किया।  डॉक्टर को उनके  कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद को हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शांत कराया। इसके बाद डॉक्टर प्रिंस रात में इमरजेंसी में पहुंचे। पीछे-पीछे मरीज के तीमारदार  भी वहां पहुंचे। डॉक्टर के साथ हाथापाई करने लगे। घटना से आक्रोशित चिकित्सकों ने शुक्रवार की सुबह से ओपीडी बंद कर दिया। ओपीडी बंद होने से सैकड़ो की संख्या में आए मरीज परेशान हो गए। चिकित्सकों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर तरुण सिंह को पत्र सौंप कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसएससी डॉक्टर तरुण सिंह ने बताया कि डॉक्टर से बदसलूकी  करने के मामले में कार्रवाई के लिए शहर कोतवाली पुलिस को बोला गया है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा । जल्दी ओपीडी बाहर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें