चील्ह। थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु से बृहस्पतिवार को देर शाम 22 वर्षीय युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय मछुआरों ने उसकी जान बचाई।
महाराजगंज निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को शाम को करीब सात बजे शास्त्री सेतु पर पहुंच कर गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद मछुआरों ने नाव से पहुंचकर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि गंगा में कूदे युवक को मछुआरों ने बचाया। परिजनों को सूचना दी गई है।