मिर्जापुर बसपा जिला का इस्तीफा।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले बसपा जिलाध्यक्ष रामाश्रे भारती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जारी किए गए पत्र में उन्होंने इस्तीफे का कारण पार्टी नेताओं के व्यवहार को बताया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. विजय प्रताप, पन्नालाल व गुड़्डू राम को रुकने के लिए अष्टभुजा डाक बंगला बुक कराया गया था।
नेताओं के मिर्जापुर आने पर खुद मैं उन्हें छोड़ने अष्टभुजा डाक बंगला तक न सिर्फ गया बल्कि वहां काफी देर तक रुका भी था। लेकिन कुछ देर बाद ही वे लोग मुझे कुछ बताए बिना वहां से अचानक चले गए। इसकी जानकारी हुई तो मैंने गुुड्डूू राम को फोनकर जाने का कारण पूछा तो उन्होंने नहीं बताया।
लगभग एक घंटे बाद दुबारा फोन करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग जंगीरोड स्थित एक होटल में ठहरने के लिए आ गए हैं। रामाश्रय भारती ने कहा जितनी क्षमता थी उतनी व्यवस्था नेताओं के लिए की गई था। हमें नीचा दिखाने के लिए कुछ लोगों ने ऐसा कार्य किया है, जिससे मुझे काफी ठेस पहुंची है। इसलिए मैने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के ऐने वक्त पर बसपा जिलाध्यक्ष द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर सियासी चर्चा हो रही है।