फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : मंत्री आशीष पटेल ने सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट, राजनीतिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा

Sun, 15 Dec 2024 11:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

सोशल मीडिया पर मंत्री आशीष पटेल ने पोस्ट डाली है और इस्तीफे की धमकी दी है। इस बार मंत्री के तेवर तल्ख हैं और सीधे इन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जरूरी समझें तो सीबीआई जांच करवा लें। सोशल मीडिया पर मेरी राजनीति को खत्म करने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
मंत्री आशीष पटेल और सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री आशीष पटेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है उस पोस्ट में सीधे तौर पर इस्तीफे की धमकी दी गई है इसके साथ ही आरोप लगाए गए हैं कि मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक तौर पर मुझे खत्म करने की साजिश है। कहा है कि सांच को आंच नहीं है और अगर मुख्यमंत्री जरूरी समझे तो सीबीआई जांच करवा लें। मंत्री की पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा गर्म हो गई है।

विज्ञापन


अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल द्वारा रविवार की देर रात फेसबुक पर किये गए गंभीर पोस्ट ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। कैबिनेट मंत्री ने फोन पर हुई वार्ता के दौरान बताया कि वे मीडिया और सोशल मीडिया पर साजिशन लगाए जा रहे आरोप से व्यथित हैं। कहा कि आरोप के माध्यम से राजनीतिक हत्या करने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें न पहले पद की लालसा थी न अब है। उनका कहना है कि साजिश के तहत उनपर पैसे लेकर प्रमोशन जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे आरोपों की सीएम से सीबीआई जांच तक कराने की मांग की। इतना ही नहीं पोस्ट के आखीर में उन्होंने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी जिस दिन आदेश देंगे वे बिना एक सेकेंड की देरी किये  मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह पोस्ट नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अनुप्रिया पटेल और अपना दल एस को भी टैग किया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने फेसबुक पर लिखा है 
मीडिया और सोशल मीडिया पर मेरी राजनीतिक हत्या करने के लिए साज़िश के तहत तथ्यहीन और अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। 
 मेरे मंत्रित्व काल में प्राविधिक शिक्षा विभाग में वंचित वर्ग से आने वाले कार्मिको के हितों की रक्षा के बारे में पूरे उत्तर प्रदेश को पता है ।
 सांच को आंच क्या! माननीय मुख्यमंत्री जी अगर आवश्यक समझें तो आरोपों की सीबीआई से जांच करा लें। मैं तो यहां तक कहता हूँ कि दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए लगे हाथ बतौर मंत्री अब तक मेरे द्वारा लिए गए एक-एक निर्णय की भी सीबीआई से जांच करा लें। 
सब को पता है कि इसके पीछे कौन है।आगे और भी ऐसे आरोप लगेंगे।ऐसे मिथ्या आरोपों से डरने वाले कोई और होंगे।अपना दल (एस) वंचितों के हक़ की लड़ाई से पीछे नहीं हटने वाला। 

एक बात और, सामाजिक न्याय की जंग के लिए अपना दल (एस) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के सानिध्य में 2014 में एन डी ए का अंग बना था।माननीय प्रधानमंत्री जी का जिस दिन आदेश होगा बिना एक सेकेंड की देरी के मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा। उन्होंने यह पोस्ट नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अनुप्रिया पटेल और अपना दल एस को भी टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें