फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर का लाल ने बढ़ाया जनपद का मान : भारतीय सेना में प्रथम पांडेय को लेफ्टिनेंट पद की जिम्मेदारी

Sun, 15 Dec 2024 11:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के प्रथम पांडेय को सेना में लेफ्टिनेंट पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद जनपद में लोग उत्साहित है। बताया जा रहा है कि देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में इन्हें सैन्य स्टार मिला जिसके बाद उत्साह चरम पर है। 
 
विज्ञापन
प्रथम पांडेय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में देश को 456 ने सैन्य अधिकारी मिले तो मिर्जापुर जनपद का सीना चौड़ा हो गया। इस जनपद के लाल को मिली जिम्मेदारी से उत्साह चरम पर है। जनपद के लाल ने गौरव को बढ़ाते हुए लेफ्टिनेंट के रूप में देश की सेवा करने का संकल्प लिया। जैसे ही सेना द्वारा स्टार लगाकर प्रथम पांडेय को लेफ्टिनेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हर कोई खुशी से झूम उठा। बताते चलें कि प्रथम पांडेय की शिक्षा-दीक्षा मिर्जापुर से ही पूरी हुई है।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल स्टेट पथरहिया के रहने वाले प्रथम पांडेय ने सेंट मैरी स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा में 92 प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल से 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। इंटरमीडिएट पास करने के बाद 2020 में उसने जेईई-मेन्स में 90 प्रतिशत अंकों के साथ क्वालिफाई किया। जेईई मेन्स क्वालिफाई करने के बाद टीईएस के माध्यम से उसने आवेदन किया। भारतीय सेना द्वारा उसे टेली कम्युनिकेशन से बीटेक की पढ़ाई पूरी कराया गया।

शनिवार को परेड के बाद आयोजित पीपिंग और शपथ ग्रहण समारोह (ओथ सेरेमनी) के दौरान कैडेट्स ने अपनी वर्दी पर स्टार चिह्न लगाकर जैसे ही भारत माता की सेवा का संकल्प लिया वैसे ही पिता सुभाष चन्द्र पांडेय एवं माता प्रियंका पांडेय खुशी से झूम उठे। इस दौरान माता- पिता देहरादून के सैन्य अकादमी में उपस्थित रहकर इस ऐतिहासिक समारोह के चश्मदीद गवाह बने। प्रथम पांडेय को भारतीय सेना के सिग्नल कोर में तैनाती मिली है। इस सफलता पर दादा सेवा निवृत्त शिक्षक भोलानाथ पांडेय, अमरनाथ पांडेय एवं बहन प्राप्ति पांडेय ने खुशी का इजहार व्यक्त किया है एवं उसकी सफलता के लिए उसके कठिन परिश्रम को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें