फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में अधेड़ की मौत, परिजनों का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने डाक्टर के लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोलाही गांव निवासी रमाशंकर विश्वकर्मा (47) को शुक्रवार की दोपहर दो बजे हाथ में दर्द हुआ तो परिजन सेमरी स्थित एक निजी हास्पिटल ले गए। जहां अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया। उसके बाद ही रमाशंकर विश्वकर्मा की मौत हो गई। संतुष्टि के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सा ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आए। मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने पिता के मौत का कारण चिकित्सक की लापरवाही बताते हुए चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर दी। घटना की सूचना पर पहुंचे गैपुरा चौकी प्रभारी श्रीराम सिंह पटेल व विंध्याचल प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें