फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद से मुगलसराय तक चलेगी मेमू ट्रेन

Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मेमू ट्रेन - फोटो : train
विज्ञापन
इलाहाबाद, मिर्जापुर तथा मुगलसराय के यात्रियों को तीन दिन बाद बड़ा तोहफा मिल सकता है। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सब कुछ ठीक रहा तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल 16 जुलाई को इलाहाबाद से मुगलसराय तक चलने वाली मेमू ट्रेन को मिर्जापुर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाएंगी ।
विज्ञापन



केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर मुगलसराय से इलाहाबाद वाया मिर्जापुर मेमू ट्रेन चलाने की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 16 जुलाई को मिर्जापुर स्टेशन पर वे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी। यह ट्रेन हर दो घंटे बाद फेरा लगाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन की रवानगी की तैयारियों को देखने के लिए 13 जुलाई को इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय कुमार पंकज मिर्जापुर आ रहे हैं।


उधर, सिंगरौली से बरेली तक जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का समय बदलने की भी तैयारी की गई है। इसका समय मिर्जापुर में दस बजे रात करने की तैयारी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें