फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मैकेनिक की मौत, चालक ट्रक छोड़कर फरार

विज्ञापन
मड़िहान में ट्रक से कुचलकर मकैनिक की मौत के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मड़िहान। स्थानीय कस्बा निवासी मैकेनिक की बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज के सामने मिर्जापुर-सोनभद्र हाइवे पर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को कुछ दूर पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। मैैकेनिक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी जीत नारायण विश्वकर्मा (40) पुत्र बैजनाथ मैकैनिक था।
वह दोपहर साइकिल से घर की तरफ जा रहा था। वह रोडवेज बस स्टैंड के सामने पहुंचा ही था कि तेज गति से पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक आगे जाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। चालक को पकड़ने व मुआवजा की मांग को लेकर परिजन सड़क पर जाम लगाने लगे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व तहसीलदार के समझाने के बाद लोग मान गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तत्काल सहायता व दाहसंस्कार के लिए ग्राम प्रधान सरवत सोनकर व गोपाल सोनकर द्वारा दस हजार रुपये की सहायता की गई। तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें