मिर्जापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रविवार की सुबह संगमोहल स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर फीता काटकर सघन पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ किया। नपाध्यक्ष ने अपने हाथों से छोटे बच्चो को पोलियो की ड्राप पिलायी।
बताया गया कि प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में 20 से 28 मार्च तक सघन पल्स पोलियो महाअभियान चलेगा। जबिसमे पांच साल तक के बच्चों को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। सरकार के निर्देश पर ही स्वास्थ्य कर्मी डोर टू डोर भी ड्रॉप पिलाने के कार्य करेंगे। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने नगरवासियों को भी अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो को ड्राप पिलाने की भी अपील की। नपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार ने देश को कोरोना की लड़ाई लड़ने के लिये जहा व्यापक स्तर वैक्सीनेशन कर रही है। वही पोलियो मुक्त प्रदेश बनाने के लिये भी प्रदेश में सघन पल्स पोलियो महाअभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एसएमओ डब्ल्यूएचओ, रीजनल समन्वयक यूनिसेफ, जनपदीय एआरओ, जिला समन्वयक राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन एवं जिला समन्वयक यूएनडीपी भी मौजूद रहे।