फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

विज्ञापन
दोपहर तेज धूप से बचाव के लिए मुंह बांधे सड़क पर गुजरते बाइक सवार।- संवाद।
विज्ञापन
पूर्वी यूपी में लू का अलर्ट, चार-पांच दिन बाद मानसून की दस्तक के संकेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में एक डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान गिरने के बाद भी मंगलवार को भी भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी रहा। दिनभर तेज धूप के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। शाम तक गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। इस प्रकार अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। विभाग ने पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में लू जैसी परिस्थितियां बने रहने की चेतावनी जारी की है। गर्मी और उमस से दोपहर में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। चिकित्सकों ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के आधार पर भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। फिलहाल अगले चार से पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें