फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिनों में सबसे अधिक 51 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस बार के संक्रमण में बृहस्पतिवार को जिले में पिछले 13 दिनों में सबसे अधिक 51 संक्रमित मिले हैं। इसमें से चार न्यायिक कर्मचारी हैं। सीएमओ ने दो दिन के लिए परिसर को बंद रखने की सलाह दी है। इसके बाद 14 और 15 जनवरी को जिला न्यायालय बंद रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आठ के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में 172 एक्टिव केस हो हैं। जिले में पिछले 13 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 11,281 है। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 3191 की रिपोर्ट आई। इसमें 42 संक्रमित मिले हैं। नौ संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। संक्रमित में 38 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। बृहस्पतिवार को जो संक्रमित मिले हैं, उसमें चार न्यायिक कर्मी भी हैं।
मिर्जापुर। जिले में अब तक 30 लाख लोगों को कोविड टीका लग चुका है। इसमें 18 प्लस वर्ग के लोगों को प्रथम डोज में 18,25,000 को प्रथम डोज और 1113000 को दूसरी डोज लग चुकी है। 68 हजार किशोरों को प्रथम डोज लग चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने कहा कि कामगार, मजदूर, सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए ब्लाकवार दो-दो सचल दल बनाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश् श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक ग्राम प्रधान के जूम ऐप से संपर्क कर शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर। कोविड के तीसरे लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा भी तैयारी हैं। बच्चों के संक्रमित होने की आशंका इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि बाकी लोगों को टीका लगा है। बच्चों को टीका अभी नहीं लगा है। पिछले 13 दिनों में मिले संक्रमितों में तीन से चार किशोर ही संक्रमित मिले हैं। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कुछ किशोर जरूर संक्रमित मिले हैं, पर इसे दूसरी लहर से बहुत अधिक नहीं कहा जा सकता।
मिर्जापुर। कोविड संक्रमण फैलने पर खास तौर पर अस्पतालों और अन्य सरकारी कार्यालयों में भी कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाने का निर्देश था, पर इस बार कोविड हेल्प डेस्क कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। सरकारी अस्पतालों की तो बात छोड़िए मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल में कोविड हेल्प डेस्क नहीं दिख रहा। इस कारण अस्पताल में आने वाले किसी की भी जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें