मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में संपन्न हुई। इसमें पंचायत चुनाव व एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खाद, जर्जर सड़क का मामला प्रमुखता से उठाया।
सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर बूथ पर चल रही पीडीए चर्चा सफल है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समता मूलक समाज की स्थापना और सामाजिक न्याय के लिए पार्टी संघर्षरत है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव, एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में खाद, जर्जर सड़क का भी मुद्दा उठाया गया। बैठक में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह पटेल, कीर्ति कोल, रविन्द्र बहादुर सिंह आदि रहे।