फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अभ्यर्थियों को आवासीय प्रशिक्षण देगा माटीकला बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया माटीकला के परंपरागत कारीगरों को माटीकला बोर्ड की ओर से वर्ष 2025-26 में ''माटीकला कौशल विकास योजना'' अंतर्गत आवासीय प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया ऐसे कारीगर जो दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सजावटी वस्तुएं. खिलौनें एवं मूर्तियों बनाना, गिट्टी के उत्पादों पर कटिंग-पंच्चीकारी, चित्रकारी-नक्कासी कर स्वरोजगार करना चाहते हों, इनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो, उनको उससे संबंधित 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षणार्थियों को 250 रुपये प्रति दिन के हिसाब से प्रशिक्षुवृत्ति भी दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित था। इसे शासन ने बढ़ाकर अब 5 अगस्त कर दिया है। उन्होंने कहा इच्छुक आवेदक वेबसाईट-https://upmatikalaboard.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र किसी भी दिन में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, पथरहिया में जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें