फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कछवां बाजार की सड़कों पर गंदगी, राहगीरों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां आदर्श नगर पंचायत के वार्ड शंकरपुर और मंगरवारी के मुख्य बाजार में सड़कों पर नाली का गंदा पानी फैला हुआ है, इससे दुर्गंध आ रही है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सावन का तीसरा सोमवार बीत गया। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से सड़कों की सफाई नहीं कराई गई, मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी व प्रभारी अधिशासी अधिकारी अनेग सिंह ने कहा कि गंदगी की शिकायत मिली है। सफाई नायक को तत्काल अभियान चलाकर सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें