फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा कांड की हो सीबीआई जांच

Tue, 07 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मथुरा कांड के विरोध में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
मथुरा में हुई घटना और प्रदेश में बढ़ रही अराजकता के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिटी क्लब में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में निरंतर कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। कहा कि प्रदेश में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। मथुरा की घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। भाजपाजनों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्य का विरोध किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व संासद रामसकल ने कहा कि जवाहरबाग कांड के दोषियों का पर्दाफाश होना चाहिए। मामले में यूपी सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करे। प्रदेश में सपा सरकार के बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था खराब हो गई है। सपा सरकार में माफिया और अपराधियों का बोलबाला है।

काशी क्षेत्र के मंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि मथुरा की घटना के प्रति प्रदेश सरकार उदासीन बनी रही, जिसकी भाजपा निंदा करती है। रमाशंकर पटेल ने कहा कि घटना में शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव के घरवालों को अत्यंत कम सहायता राशि दी गई है, इनके घरवालों को एक-एक करोड़ की सहायता राशि दी जाए।
विज्ञापन


डा. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि घटना में शहीद अधिकारियों के घरवालों और आश्रितों को नौकरी और शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए। इस दौरान गंगासागर दूबे, संतोष गोयल, दिनेश तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, ओमकार यादव, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अमित श्रीनेत, नितिन विश्वकर्मा, शिवराम पांडेय आदि ने मथुरा में उपद्रव के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम के दौरान श्यामसुंदर केसरी, रत्नाकर मिश्रा, अंजना सिंह, मोहित मिश्रा, अंशुल मिश्रा, सुषमा पांडेय, निर्मला राय, विरेंद्र प्रताप यादव, योगेश पांडेय, कौशल कुमार, राजेश सिंह, प्रदीप सोनकर, जंग बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें