फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटी के गठन पर मंथन

Tue, 07 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेसजन
विज्ञापन
 विजयपुर कोठी में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने चुनावी घोषणा पत्र और बूथ कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीति और उपलब्धियां बताएं। बैठक में सरताज इमाम, कैलाश उपाध्याय, रामराज सिंह, शिव प्रताप सिंह, सतीश मिश्रा आदि ने भी विचार किया। इस दौरान इमरान खान, राजधर दूबे, संजय पांडेय, स्वरूप सिंह, जनार्दन आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

उधर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने जफर इकबाल को मीडिया प्रभारी बनाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जफर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे। उनके चयन पर कायकर्ताओं ने हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें