फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में विवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद गांव में सोमवार की देर रात को कमरा बंद कर विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। विवाहिता के पिता का आरोप है कि पति से वीडियो कालिंग पर बात करने के बाद बेटी ने फांसी लगाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ककरद गांव निवासी विजय कुमार कोल की 20 वर्षीय पुत्री अर्चना ने सोमवार की रात लगभग एक बजे बंद कमरे में फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजे को चांड़कर देखा तो वह फंदे लटकी दिखी। परिजनों ने ग्राम प्रधान को बताया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने घर की दीवार को तोड़वाकर दरवाजा खुलवाया। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर तीन मोबाइल मिले। इसमें एक अर्चना का था, दूसरा उसके पिता का जो नीचे गिरा था। तीसरा किसी का मोबाइल चार्जिंग में लगा था। मामले में मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
...............................
ी वीडियो कालिंग
पटेहरा। विवाहिता के पिता विजय कुमार ने बताया कि बेटी के पास एंड्रॉयड सेट नहीं था। उसे जब पति से वीडियो कॉलिंग पर बात करनी होती थी तो उसके मोबाइल से बात करती थी। सोमवार की रात लगभग 12 बजे बेटी ने उनका मोबाइन मांगा। मोबाइल देते हुए उन्होंने कहा था कि बात करने के बाद मोबाइल को चार्जिंग में लगा देना। पति से वीडियो कालिंग पर बात करने के बाद उसने फांसी लगा ली। आशंका यह भी है कि बात करते हुए उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें