हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की शाम मौत हो गई। मृतका के मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।
हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी कला निवासी अमित कोल की पत्नी कीर्ति कोल (25) की मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी मतवार रामनगीना यादव मौके पर पंहुच गए और जांच पड़ताल की। विवाहिता की शादी पिछले वर्ष हुई थी। विवाहिता का मायका प्रयागराज जनपद के बहरिया में बताया जा रहा है। एसएसआई सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पहुंचकर जांच की गई। विवाहिता के मायके वाले अभी मौके पर नही पहुंचे हैं।