फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विवाहिता की मौत के बाद दाह संस्कार, पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मझली पट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ननद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के महजुदा गांव निवासी शिव शंकर यादव के बेटी पल्लवी यादव का विवाह जून 2023 में चील्ह थाना क्षेत्र के ढबिया मझली पट्टी गांव निवासी मुन्ना यादव के पुत्र आनंद यादव से हुआ था। बीते शुक्रवार को पल्लवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दिए बिना शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतका के भाई मेजर यादव ने घटना की सूचना चील्ह थाने में दी। आरोप लगाया कि दहेज को लेकर पति आनंद यादव, सास पूनम यादव और ननद अर्चना यादव ने बहन पल्लवी की हत्या कर दी। किसी को घटना का पता न चले इसके लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चील्ह थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर में महिला के घर जाकर आरोपी पति आनंद यादव व सास पूनम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ननद अर्चना यादव की तलाश की जा रही है। जांच क्षेत्राधिकाची सदर की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें