फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अधूरे कार्यों को मानक के विपरीत पूरा कर लीपापोती करने में जुटा पंचायत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। ब्लॉक के रामपुर रेक्सा गांव में 10 दिन पहले ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर विकास के नाम पर लाखों रुपये के फर्जी भुगतान की शिकायत की। इसके बाद पंचायत विभाग अधूरे कार्यों को मानक के विपरीत पूरा कर मामले की लीपापोती में जुट गया है। इससे शिकायतकर्ता सहित ग्रामीणाें में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रेक्सा प्राथमिक विद्यालय में जिन कार्यों पर बिना कार्य कराए ही भुगतान कराया गया था, अब वह काम भी तेजी से कराए जा रहे हैं। गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि गांव में कई ऐसे विकास कार्य हैं जिनका भुगतान पिछले वित्तीय वर्ष में हो गया था। लेकिन काम आज तक नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत पर बिना कार्य के फर्जी भुगतान के बाद ग्राम पंचायत की ओर से ऐसे कार्यों को तेजी से पूरा कराकर जांच में लीपापोती की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि निर्माणाधीन पानी की टंकी और एमडीएम शेड की जोड़ाई में बालू की जगह भस्सी का प्रयोग किया जा रहा है। भस्सी से जोड़ाई कराकर ऊपर से बालू से प्लास्टर कर सिर्फ चिकनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मचा है। पहले तो सुलह समझौता के लिए शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया गया। जब बात नहीं बनी तो जांच के लिए शिकायतकर्ता से शपथ पत्र शिकायत की मांग की गई। शपथ पत्र पर हुई शिकायत के बाद पंचायत विभाग की सह पर ग्राम पंचायत विभाग की तरफ से अधूरे कार्यों को मानक के विपरीत पूर्ण दिखाकर जांच में पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।
कोट
प्रधान और सचिव की जांच बिना शपथ पत्र के नहीं की जाती है। शपथ पत्र के साथ शिकायत प्राप्त हुआ है उसे डीपीआरओ के यहां भेज दिया गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद जांच टीम गठित कर ग्राम पंचायत के कार्यों की जांच कर रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें