फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्ष्ाण में कई कर्मी गायब मिले

Thu, 05 Feb 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेसिक शिक्षा और बाल पुष्टाहार राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय से कई कर्मचारी गायब मिले।

वहीं कुछ कर्मचारी राज्य मंत्री के पहुंचने के बाद कार्यालय आए। राज्य मंत्री ने देर से आने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए समय से आने की हिदायत दी। साथ ही राज्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताया।
विज्ञापन


राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया बुधवार को दल-बल के साथ अचानक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में स्टेनो अरुण उपाध्याय, लिपिक अरुण दूबे तथा सर्व शिक्षा अभियान के अरशद अली, रवींद्र पांडेय, शाहिद खान, राकेश मौर्या मिले।

जबकि कैलाश नाथ सिंह, शाहीना बेगम, जिला समन्वयक प्रशिक्षण डा. अनुपम शुक्ला, एमडीएम रवीेंद्र मिश्रा और सामुदायिक शिक्षा भूपनाथ द्विवेदी, रामविलास तिवारी, राम नरेश, सूर्यभान मौर्या नहीं मिले। कर्मचारियों के समय से नहीं आने पर राज्य मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताया। राज्य मंत्री ने स्टेनों से डिस्पैच रजिस्टर मांगा।

स्टेनों अरुण उपाध्याय ने बताया कि डिस्पैच का कार्य कैलाशनाथ सिंह द्वारा देखा जाता है। इस पर भी राज्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनको तत्काल बुलाने का निर्देश दिया है। राज्यमंत्री के निरीक्षण की सूचना मिलते ही कुछ देर में वरिष्ठ लिपिक कैलाशनाथ सिंह, राम विलास तिवारी, जिला             समन्वयक भूपनाथ द्विवेदी पहुंचे।
विज्ञापन


 राज्यमंत्री ने देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाया और समय से आने की हिदायत कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि दोबारा गायब रहने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें