रेलवे स्टेशन के पांच नंबर ट्रैक की मरम्मत करते समय बुधवार की सुबह करीब आठ बजे मालगाड़ी से कटकर 24 वर्षीय एक गैंगमैन की मौत हो गई।
नाराज कर्मियाें ने अधिकारियाें पर लापरवाही से कार्य कराने से साथी की मौत होने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल मचाया। कर्मियाें ने प्लेटफार्म नंबर दो के ट्रैक को जाम करते हुए मालगाड़ी एवं बह्मुत्रा मेल को रोक लिया।
करीब आधे घंटे तक जाम रहे ट्रैक की सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी एवं कटरा पुलिस ने लोगाें को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
जिगना थाना क्षेत्र के गौरा छतरीपुर गांव निवासी कृष्णानंद प्रजापति (24 वर्ष) को पिता जयकरन द्वारा बीआरएस लेने पर करीब दो वर्ष पूर्व नौकरी मिली थी। बुधवार की सुबह डीआरएम वीके त्रिपाठी के आने की खबर लगने पर वह रेलवे स्टेशन के पांच नंबर की थ्रू लाइन की मरम्मत करने पहुंचा था। कृष्णानंद लाइन की मरम्मत रहा था।
इसी दौरान मुगलसराय से इलाहाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने आ गया। इससे कई भागाें में कटकर उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी होते ही मेंस यूनियन के शाखा मंत्री अतेंद्र खरवार के नेतृत्व में कर्मचारी बिना हूटर के ट्रैक की मरम्मत कराने का आरोप लगाते हुए अधिकारियाें के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
कहा कि इस लापरवाही के लिए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा वह लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। नारेबाजी के दौरान मेठ व कर्मचारी के बीच नोकझोंक भी हुई।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हावड़ा एंड पर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे और मिर्जापुर मुगलसराय मार्ग पर लाल झंडा रखकर मालगाड़ी एवं बह्मपुत्रा मेल को रोक लिया।
करीब आधे घंटे तक गाड़ी रोकने की जानकारी मिली तो आरपीएफ प्रभारी एस.के.वर्मा, सबइंस्पेक्टरअविनाश शंकर,जीआरपी के श्यामब्रत यादव, जितेंद्र सिंह, कटरा कोतवाल शफीक अहमद, मंडी चौकी इंचार्ज दिनेश यादव पहंुचे।