फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौकरी के नाम पर सऊदी गया युवक चार साल से चरा रहा बकरी, अब वतन वापसी की लगा रहा गुहार

Fri, 11 Jun 2021 10:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

युवक की घर वापसी के लिए परिजनों ने विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है। वह 2016 में एजेंट द्वारा नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था।
विज्ञापन
बकरियां, सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैसा कमाने के लिए सऊदी अरब नौकरी करने गए युवक को बकरी चराना पड़ रहा है। उसने घर वापसी की इच्छा जताई तो उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। उसने पत्नी को फोनकर यह जानकारी दी। अब घर वाले विदेश मंत्रालय से वापस वतन लाने की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के उसका गांव निवासी केदारनाथ बेरोजगार होने के चलते परेशान था। वह नौकरी की तलाश में था कि इसी दौरान उसे एक एजेंट ने लाखों की कमाई का सपना दिखाया और पासपोर्ट बनवाकर पांच वर्ष पूर्व 2016 में सऊदी अरब भेज दिया। एजेंट ने युवक से कहा था कि उसे वहां बच्चों की देखभाल करने की नौकरी करनी होगी। इसके एवज में उसे अच्छी तनख्वाह मिलेगी।

केदार की पत्नी ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनका फोन आया था। फोन पर रोते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर फंस गया हूं। वह अपने देश लौटना चाह रहे हैं लेकिन उसे लौटने नहीं दिया जा रहा है। पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। 15 सौ रुपये प्रतिमाह वेतन की बात करके नौकरी दी गई थी, लेकिन एक हजार ही दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें भी छह माह से वेतन रुका हुआ है। जबरदस्ती भेड़ बकरी चराने के साथ खेती करवाई जा रही है। उसने एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। घर पर केदार की एक बेटी और दो बेटे हैं। सभी छोटे हैं। परिजनों ने विदेश मंत्रालय से केदारनाथ के वतन वापसी की गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें