लालगंज। उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसडीएम को पत्रक देकर तहसील परिसर में आने वाले वादकारियों को मास्क लगाना अनिवार्य करने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम अमित कुमार शुक्ला को बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस जरूरी है। समिति के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित कागजात बनवाने पहुंच रहे दावेदारों व उनके समर्थकों के अलावा अन्य लोगों के लिए भी गाइड लाइन का पालन जरूरी करने की मांग की है। कहा कि तहसील परिसर में वादकारी बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं। जिसके कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका है। इस दौरान समिति के पूर्व अध्यक्ष केदारनाथ शुक्ला, विपिन तिवारी, प्रभुनाथ दुबे, कैलाशपति त्रिपाठी, चंद्रदत्त त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, दिलीप दुबे, संतोष मिश्रा, अशोक मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्रा, अजय मिश्रा, राकेश दुबे, पन्नालाल सिंह, विशेश्वर गुप्ता, अनिल शुक्ला आदि मौजूद थे।