फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में महादेव क्लब ने निषाद क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बालूघाट पर सोमवार को आयोजित 15 दिवसीय कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष ने किया। विक्रम क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में वाराणसी के बच्छांव के महादेव स्पोर्टिंग क्लब ने चुनार के निषाद स्पोर्टिंग क्लब को हराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने कहा कि खेल जीत, हार के लिए नही बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द के लिए खेलनी चाहिए। उद्घाटन मैच निषाद स्पोर्टिंग क्लब ईशवरपट्टी चुनार व महादेव स्पोर्टिंग क्लब बच्छाव वाराणसी के बीच खेला गया। टास जीतकर बच्छाव की टीम ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। निषाद क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 115 रन बनाया और महादेव क्लब को जीत के लिए 116 का रन का लक्ष्य दिया। बेहतर खेल प्रदर्शन करते बच्छाव टीम के खिलाड़ी शिवम ने निर्धारित ओवर से एक गेंद पहले छक्का मारकर जीत का परचम लहराया। अंपायर की भूमिका महेन्द्र साहनी व तौसीफ अहमद, स्कोरर की भूमिका गुलाब साहनी ने बखूबी निभायी। इस अवसर पर जेएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अखिलेश सिंह, बबलू व गुलाब साहनी आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें