फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: यूपी में माफिया अब अंत की ओर, पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा बोले- भाजपा को केवल जनता की चिंता

Wed, 15 Mar 2023 08:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को विंध्याचल पहुंचे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में सपाऔर अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद दिया लेकिन सपा सरकार में एक जिला-एक माफिया का बोलबाला था।
 
विज्ञापन
विंध्याचल पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद दिया लेकिन सपा सरकार में एक जिला-एक माफिया का बोलबाला था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब माफिया धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो रहा है। आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता की चिंता है। भाजपा माफिया तंत्र और माफिया मानसिकता दोनों प्रदेश में नहीं रहने देगी। जिन्होंने दुस्साहस किया है अब उनकी तीन पीढ़ियां इस प्रकार का साहस नहीं करेंगी।

समाज की बुराइयों को जलाने की जरूरत

हाल ही में धार्मिक ग्रंथ जलाने एवं फाड़े जाने की घटनाओं से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म ग्रंथ जलाने से बुराई समाप्त नहीं होती। समाज की बुराइयों को जलाने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर रवाना हुआ दूल्हा, अनोखी विदाई देखने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन

दिनेश शर्मा ने सपा नेता आजम खान के बयान पर कहा कि वे किसी व्यक्ति के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। परंतु जो संकुचित मानसिकता वाले लोग हैं, उनकी पढ़ाई और न पढ़ाई में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विंध्यवासिनी दरबार, अयोध्या, चित्रकूट व मथुरा में एक साल के अंदर श्रद्धालुओं की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा नेता श्याम सुंदर केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें