फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ ने पकड़ा कंटनेर में लदा गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। लखनऊ एसटीएफ की टीम ने रविवार को मड़िहान थाने के सामने घेरेबंदी कर कंटेनर में लादकर ले जाए जा रहे पांच क्विंटल गांजा को बरामद किया। पुलिस ने कंटेनेर से दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़िसा से जौनपुर के लिए कंटेनर में गांजा लादकर ले जाया जा रहा है। इसे बाद लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक अंजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना पहुंची। मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से मिलकर टीम ने थाने के सामने बैरियर लगाकर आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाने लगी। इस दौरान एसटीएफ और पुलिस की टीम ने तीन कंटेनर को रोककर थाने में खड़ा कराया। तीनों कंटेनर की तलाशी ली गई। इसमें दो कंटेनर में गांजा न बरामद होने पर उनको छोड़ दिया गया। एक कंटेनर में गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने उसकी तौल कराया तो पांच क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कंटेनर से जौनपुर निवासी सत्य प्रकाश और बिहार के गोपालगंज निवासी मंकेश्वर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में उनका चालान किया। एसटीएफ की टीम ने दो माह पूर्व कटरा कोतवाली क्षेत्र से भी काफी मात्रा में गांजा बरामद किया था। जिले से होकर गांजा दूसरे स्थानों पर जा रहा है, पर स्थानीय पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। बाहर से एसटीएफ की टीम आने पर ही तस्कर पकड़े जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें