फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटा गया ट्रक प्रयागराज से बरामद, सामान नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना थाना क्षेत्र के लूटे गए ट्रक मामले की जांच में जुटी जिगना पुलिस ने मंगलवार की देर रात को प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र कोइलहा गांव के पास से बरामद कर लिया। ट्रक पर लदा सामान नहीं था। पुलिस ट्रक की बरामदगी के बाद लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ट्रक चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात एक बजे मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर जिगना व विंध्याचल थाना के सीमा पर महोखर गांव के सामने बोलोरो सवार चार बदमाशों न ट्रक लूट लिया था। चालक को नैड़ी कठारी थाना लालगंज क्षेत्र में छोड़ दिया था। मामला विंध्याचल और जिगना थाना के बीच उलझा रहा। ट्रक मालिक अकील अहमद पुत्र अब्दुल अली निवासी मुहम्मद नौगवां थाना सोराव प्रयागराज ने जिगना थाने में सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज कराया है। बताया कि चालक प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के राजापुर मलुआ गांव निवासी दिनेश कुमार यादव रविवार को प्रयागराज से जेपी सीमेंट चादर लाद कर भदोही के महराजगंज जा रहा था। रात लगभग में लोकेशन गैपुरा तक मिला था। बताया कि ट्रक को सामामन सहित लापता कर दिया गया है। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर पड़ताल में जुटी। मंगलवार की रात को पुलिस ने प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव से ट्रक को बरामद किया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि ट्रक को बरामद किया गया है। उस पर गायब सीमेंट चादर, बैट्री और कागजात को बरामद करने में लगी है। जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें