कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कस्तूरबा की बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें ऊंची कूद में पहाड़ी की आफरीन प्रथम, नगर की सीमा द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद में पहाड़ी आफ्रीन प्रथम, जमालपुर जूली भारती द्वितीय और कोन की पिंकी सरोज तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 100 मीटर दौड़ में पहाड़ीच पूजा प्रथमऊ, जमालपुर जूली भारती द्वितीय, कोन सोनम तृतीय, रीले रेस में पहाड़ी प्रथम, जमालपुर द्वितीय, कबड्डी में पहाड़ी विजेता और नगर उपविजेता रहा । कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जिला समन्वयक रमेश कुमार राय की देखरेख में बुधवार सुबह छह बजे से पतंजलि योग समिति चुनार की तरफ से तहसील कोऑर्डिनेटर राम ध्यान सिंह ने इन बच्चियों को आसन-प्राणायाम के साथ साथ अन्य योग व व्यायाम के विषय में बताया। कहा कि बच्चे प्रतिदिन दिनचर्या में योग को महत्व देंगे तो उनका जीवन सुधर जाएगा। कभी बीमारी नहीं आएगी। जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार यादव ने बच्चियों को स्वस्थ रहने के नुस्खे बताए। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए जितना भोजन जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम-व्यायाम जरूरी है। इस दौरान जय प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, माता प्रसाद सिंह, जीता शर्मा, उर्मिला सिंह, निर्णायक मंडल में अवधेश सिंह, मुलायम सिंह यादव, विनोद यादव, प्रदीप दूबे, रविकांत द्विवेदी, नन्हेलाल, रघुनाथ प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।