फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: सपा से राजेंद्र एस. बिंद बने मिर्जापुर लोकसभा प्रत्याशी, 2019 में काट दिया गया था टिकट

Wed, 20 Mar 2024 10:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Lok Sabha Election: बैठक के बाद समाजवादी पार्टी ने छह जिलों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें लोकसभा मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद को प्रत्याशी बनाया है। मूल रुप से भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के जगतपुर के निवासी राजेंद्र एस. बिंद मुंबई में उद्योगपति हैं। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी सपा से टिकट मांगा था।
विज्ञापन
राजेंद्र एस. बिंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर जिले से राजेंद्र एस. बिंद को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। बुधवार की शाम को छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ मिर्जापुर से भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई। पिछली बार 2019 में भी राजेंद्र एस. बिंद को प्रत्याशी बनाया गया था, बाद में उनका टिकट काटकर रामचरित निषाद को टिकट दिया गया था।

विज्ञापन


लोकसभा सीट मिर्जापुर पर प्रत्याशी को लड़ाने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को मिर्जापुर जिले के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशी के नाम को लेकर चर्चा किया। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पांचों विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल रहे। इन लोगों से बात कर प्रत्याशी के नाम पर चर्चा किया।

बैठक में कई लोगों ने चुनाव लड़ने की दावेदारी प्रस्तुत की। राजेंद्र एस. बिंद ने टिकट के लिए अखिलेश यादव से कई बार मुलाकात किया था। बुधवार की दोपहर बैठक के बाद समाजवादी पार्टी ने छह जिलों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें लोकसभा मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन


मूल रुप से भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के जगतपुर के निवासी राजेंद्र एस. बिंद मुंबई में उद्योगपति हैं। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी सपा से टिकट मांगा था। समाजवादी पार्टी ने राजेंद्र एस. बिंद को प्रत्याशी बनाया था, पर कुछ दिन बाद ही उनका टिकट काटकर रामचरित निषाद को प्रत्याशी बनाया था।

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि राट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैठक कर प्रत्याशी के नाम को लेकर चर्चा किया। राजेंद्र एस. बिंद को मिर्जापुर से प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें