फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक से खींचकर बचाई जान, चंद सेकंड के बाद गुजरी गोड्डा एक्सप्रेस

विज्ञापन
ट्रेन से गिरा घायल यात्री नितेश पासवान। स्रोत- रेलवे
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से गिरकर ट्रैक पर पड़े नितेश पासवान (20), निवासी ग्राम शिखंडी बीटा, सुरसंड, सीतामढ़ी को देखकर आरपीएफ की महिला हेड कांस्टेबल गायत्री पासवान ने दौड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

चंद सेकंड बाद वहां से गोड्डा सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुजर गई। गायत्री भांवरकोल, फेफना थाना बलिया की रहने वाली है।
आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार सुबह गाड़ी संख्या 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के मिर्जापुर स्टेशन से गुजरने के दौरान नितेश चलती ट्रेन से गिरकर घायल पड़ा था। नितेश गाड़ी संख्या 19484 से बरौनी से सूरत की यात्रा कर रहा था। ड्यूटी पर न होने के बावजूद पीटी परेड के लिए क्वार्टर से निकलकर मॉर्निंग वॉक कर रही हेड कांस्टेबल गायत्री पासवान ने घायल को देखा।
तत्काल होम सिग्नल के पास डाउन लाइन पर पहुंचीं। वहां यात्री को ट्रैक के बीच घायल अवस्था में पड़ा देखा। डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेन के लिए सिग्नल ग्रीन हो चुका था। उनके पास सिर्फ चंद सेकंड का समय था।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जान की परवाह किए बिना घायल यात्री को तत्काल ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई।
इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए घायल को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा। परिजनों को भी सूचित किया।

ट्रेन से गिरा घायल यात्री नितेश पासवान। स्रोत- रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें